जम्मू -कश्मीर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

Please Share

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर कस्बे में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित गुंद ब्राथ क्षेत्र में हुई। मारे गए आतंकवादी का शव और एक हथियार बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर राज्य पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) और राष्ट्रीय रायफल्स (आरआर) की एक टीम ने शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित गुंद ब्राथ क्षेत्र को चारों तरफ घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।