उत्तराखंड: विधायक चैंपियन 6 सालों के लिए भाजपा से निष्कासित

Please Share

नई दिल्ली: उत्तराखंड के भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रणव सिंह चैंपियन 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित किए गए। पिछले दिनों उत्तराखंड के भारतीय जनता पार्टी से विधायक बने प्रणव सिंह चैंपियन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस वीडियो को लेकर मीडिया में उनकी जमकर आलोचना हुई, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था।