चमोली में दर्दनाक हादसों में एक की मौत,11 की हालात नाजुक,परिजनों ने की एयर सुविधा की मांग

Please Share

चमोलीः मंगलवार को दो दर्दनाक हादसों ने चीख-पुकार मच  गई। पहला हादसा  गोपेश्वर के पास हुआ है। यहां खाई में वाहन गिरने से एक की मौत हो गई .जबकी नौ लोग गंभीर रूप से घायल है। वहीं दूसरी और नदी में वाहन गिरने से  डिप्टी कमाण्डेट नदी में बह गये।वही ड्राइवर का अस्पताल में उपचार किया जा रहा। पुलिस व एन डी आर एफ की टीम डिप्टी कमाण्डेण्ड के रेस्क्यू में लगी है।

पहली दुर्घटना र्गोपेश्वर से कुजै मैकोट जा रही सवारी मैक्स गाडी जीरो बैंड गोपेश्वर के पास दुर्घटना ग्रस्त हो कर खाई मे जा गिरी।  स्थानीय लोगो व पुलिस की मदद से घायलो को जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया गया। दुर्घटना मे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी व 9 अन्य का इलाज जारी है। डाक्टरो के अनुसार पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायल स्थानीय है। घायलो के परिजनो का कहना है की सरकार को घायलो के इलाज के लिये एयर की व्यवस्था की जानी चाहिये। जिससे दुर्घटना मे घायलो की जान बचाई जा सके।

वही दूसरी दुर्घटना नारायणबगड कर्णप्रयाग के बीच आमसौड में हुई जिसमे गाडी के पिण्डर नदी के गिरने से एस एस बी के डिप्टी कमाण्डेट नदी में बह गये।वही ड्राइवर का अस्पताल में उपचार किया जा रहा ,पुलिस व एन डी आर एफ की टीम डिप्टी कमाण्डेण्ड के रेस्क्यू में लगी है।