VIDEO: बाइक समेत बाढ़ में बह गया युवक, मौत से बचकर जिंदा आया वापस

Please Share

भोपाल: मध्य प्रदेश के खरगांव जिले में एक युवक सड़क पार कर रहा था, इस दौरान वह बाढ़ के पानी में बह गया। हालांकि इसके बाद युवक मौत के मुंह से किसी तरह जिंदा वापस लौट आया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस घटना का एक वीडियो जारी किया है। यह खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

एएनआई के वीडियो के अनुसार, खरगांव जिले का एक युवक अपने गंतव्य पर जा रहा था। इस दौरान उसने देखा कि सड़क पर से बाढ़ का पानी बह रहा है। हालांकि उसे लगा कि वह पानी में से अपनी बाइक निकाल ले जाएगा। इसके बाद वह पानी बह रहे सड़क पर से ही बाइक से गुजरने लगा। युवक का नाम जितेंद्र बताया जा रहा है। जितेंद्र थोड़ी दूर ही बाइक से गुजर पाता कि उसकी बाइक पानी के तेज बहाव में सड़के के किनारे जाने लगी। इसके बाद वह खुद को कंट्रोल नहीं कर पाया और पानी में चला गया। उसकी गाड़ी पानी में डूब गई। हालांकि किसी तरह वह मौत के मुंह से बचकर वापस पानी से निकल गया। आस-पास से गुजर रहे लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाल लिया। युवक की बाइक भी आधा किलोमीटर बहने के बाद वापस मिल गई।