उत्तराखंड के इस मेडिकल कॉलेज में अचानक घुस गया गुलदार,मचा हड़कंप

Please Share

 श्रीनगरः प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में गुलदार के हमलों से लोग दहशत में हैं। जंगलों में आग लगने के कारण जान बचाने के लिए गुलदार और तमाम जंगली जीव जंगल छोड़कर गांव और शहरों का रुख कर रहे हैं।रविवार की सुबह एक गुलदार श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में  घुस गया। जिसे देख वहां मौजूद लोगों की सांसे अटक गई। मौके पर हड़कंप मच गया। इस बीच गुलदार ने क्लर्क पर हमला बोल दिया। जिसमें उसके पीठ और मुंह पर पंजों के गहरे घाव हो गए। वहीं अन्य लोगों के शोर की अवाज सुनकर गुलदार भाग निकला।