Please Share
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के कांडई-चंद्रशिला गांव की मोनिका राणा का भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। मोनिका ने साबित किया है कि, कठिन परिश्रम और लगन से की गई मेहनत से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
मोनिका का परिवार वर्तमान में देहरादून में रह रहा है। उनके पिता शिशुपाल सिंह राणा सेना के शिक्षा कोर से नायब सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि माता ऊषा राणा गृहणी हैं। मोनिका तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी है। उनकी एक बहन दीपिका राणा दिल्ली में आईएएस की तैयारी कर रही हैं, जबकि छोटी बहन सोनी राणा भारतीय सेना के नेवी हॉस्पिटल मुंबई में नर्सिंग ऑफिसर का प्रशिक्षण ले रही हैं। भाई सूरज राणा डीबीएस कॉलेज देहरादून में बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र है।

