दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे अमित शाह, राज्यपाल के साथ बैठक की, कल करेंगे बाबा अमरनाथ के दर्शन

Please Share

श्रीनगर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने पहले जम्मू-कश्मीर दौरे पर बुधवार को श्रीनगर पहुंचे। शाम को उन्होंने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से साथ बैठक की और विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लिया। शाह दो दिन प्रदेश में रहेंगे। हालांकि इस बात की उम्मीद कम ही है कि वे कोई बड़ा ऐलान करेंगे। उनकी इस यात्रा से कश्मीर मसला हल के लिए हुर्रियत और केंद्र के बीच बातचीत की प्रक्रिया बहाल होने की उम्मीद भी कम ही नजर आ रही है।