राहुल गांधी को जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, कांग्रेस अध्यक्ष ने ऐसे दिया जवाब

Please Share

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए।’ लोकसभा चुनावों के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। इन चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को भारी बहुमत से जीत मिली। पीएम मोदी के ट्वीट पर राहुल गांधी ने जवाब देते हुए लिखा है, ‘बधाई देने के लिए शुक्रिया नरेंद्र मोदी जी। मैं उनकी सराहना करता हूं।’

 राहुल गांधी का जन्म 1970 में आज ही के दिन हुआ था। राहुल गांधी को उनके शुभचिंतक, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर #IAmRahulGandhi और #HappyBirthdayRahulGandhi हैशटेग ट्रेंड करने लगे। कांग्रेस ने अपने टि्वटर पर राहुल गांधी के जन्मदिन एक वीडियो शेयर किया है, जिसका टाइटल है, ‘पांच पल जब उन्होंने हर जगह भारतीयों को प्रेरित किया।’