Please Share
मसूरीः हाल ही में हैलो उत्तराखंड न्यूज द्वारा प्रमुखता से उठायी गई एक रिपोर्ट का असर देखने को मिला है। अब कैम्पटी फॉल पर्यटक स्थल पर साफ-सफाई करते हुए कर्मचारी नजर आ रहे हैं और यहां पर अब न केवल साफ-सफाई को लेकर कार्य किया जा रहा है, बल्कि यहां पर पर्यटकों की सुविधाओं के लिए भी अन्य व्यवस्था के कार्य किए जा रहे हैं।
दरअसल कुछ दिन पहले ही पर्यटकों से गुलजार रहने वाले कैम्पटी फॉल में मौजूद गंदगी का नजारा आपको दिखाया गया था जिस पर जिला प्रशासन ने तुरंत ही संज्ञान लेते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिये। वीडियो के जरिये देखिए इस मामले में क्या कहना है स्थानीय व सैलानियों का…
