18 हजार फीट उंचाई पर जवानों का हैरतअंगेज वीडियो..

Please Share

नई दिल्ली: अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस की तैयारी में पूरी दुनिया जुट चुकी है। इस बीच, लद्दाख से योग का एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है।

यह वीडियो आईटीबीपी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। शुक्रवार को जारी इस वीडियो में आईटीबीपी के जवान 18,000 फीट की ऊंचाई पर योग करते नजर आ रहे हैं।