Please Share
मसूरी: मसूरी भट्टा फॉल के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की की मदद से 108 एंबुलेंस से घायलों को खाई से निकालकर मसूरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत देखते हुए देहरादून रेफर किया गया।

