BJP वरिष्ठ नेता उमेश अग्रवाल की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब,नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता और देहरादून भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल का रविवार को सुबह 3:30 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा में बडी संख्या में जनसेलाब देखने को मिला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उनके आवास पर पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ ही परिजनों को ढांढ़स भी बंधाया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद तीरथ सिंह रावत के साथ ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी उनके आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही लक्खीबाग शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ साल से वह कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज सिंगापुर में चल रहा था। वह चार दिन पहले ही देहरादून आए थे। दून में व्यापारी नेता के रूप में उनकी पहचान थी। उनके निधन पर भाजपा समेत विभिन्न संगठनों में शोक की लहर है।