अब स्वयं करें अपना कागज प्रमाणित

Please Share

अब स्वयं करें अपना कागज प्रमाणित 2 Hello Uttarakhand News »

देहरादूनः शासन ने आज जीओ जारी कर नौकरी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। अब आप को अपने दस्तावेजों को राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित कराने के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे बल्कि खुद ही दस्तावेज पर स्व प्रमाणित लिखकर आपका डाक्यूमेंट प्रमाणित माना जाएगा। अर्थात अब आवेदकों के स्व-प्रमाणित अभिलेखों को स्वीकार किया जायेगा।

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को सभी विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश जारी किए हैं।

इससे अब नौकरी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को काफी सुविधा होगी, चूंकि पहले कोई भी सरकारी कागज बिना राजपत्रित अधिकारियों द्वारा प्रमाणित किए बिना आगे की कार्रवाई के लिए स्वीकार नहीं किया जाता था।

Leave a Reply