Please Share
देहरादून: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जबरदस्त हार के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने CWC की बैठक में इस्तीफे की पेशकश की। जिसको सदस्यों ने अस्वीकार कर दिया। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है। कि राहुल गांधी की अगुवाई में ही कांग्रेस पार्टी मजबूत रहेगी इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ आगामी चुनावों की तैयारी करेगी।
