कांग्रेस नेताओं समेत PM मोदी ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Please Share

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयपर्सन सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) को उनकी 28वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके स्मारक वीरभूमि जाकर श्रद्धांजलि दी। गांधी परिवार के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और अन्य पार्टी नेता भी वीरभूमि पर मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।’

कांग्रेस राजीव गांधी  की पुण्यतिथि के अवसर पर आज देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। ताकि नयी पीढ़ी को उनके योगदान के बारे में बताया जा सके। बता दें, 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक विस्फोट में राजीव गांधी की मौत हो गयी थी।