Please Share
चमोली: चीन सीमा से जुड़े उत्तरकाशी और चमोली जिले के कई क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र चमोली में बताया जा रहा है। आधी रात को घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
बीती रात करीब एक बजे उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी, गंगोत्री और हर्षिल के साथ ही चमोली के कई इलाकों में धरती डोल उठी। दहशतजदा लोग घरों से बाहर निकल आए। बीते 35 दिन में यह तीसरा मौका है जब उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले इसी माह चार मई और बीती 13 अप्रैल को भी धरती डोली थी। उत्तरकाशी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील रहा है।

