Please Share
देहरादून: आपातकालीन सेवा 108 से निकाले गए फील्ड कर्मचारियों का बेमियादी धरना शनिवार को भी जारी रहा। बहाली और नई कंपनी में समायोजन की मांग को लेकर कर्मचारी परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर आंदोलनरत हैं। उनके आंदोलन को कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों व कर्मचारी संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है।
वहीँ कर्मचारियों का कहना है कि, सरकार को इन 717 परिवारों की पीड़ा नहीं दिख रही है। जिसके लिए उन्होंने शुद्दि-बुद्दि यज्ञ किया।
