देहरादून: शक्तिनहर में नहाते समय डूबे दो छात्र

Please Share

देहरादून: कोतवाली अंतर्गत एआरटीओ कार्यालय में काम से आए तो दो छात्र ढालीपुर में शक्तिनहर में नहाते समय डूबकर लापता हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कार्तिक (21 वर्ष) पुत्र कृष्णनेंदु निवासी पटना बिहार और सुधांशु पांडेय (20 वर्ष) पुत्र दयाशंकर पांडेय निवासी आरा बिहार शिवलिक कालेज आफ इंजीनियरिंग के छात्र हैं। वह दोनों किसी काम से शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय विकासनगर आए थे। इसके बाद दोनों ढालीपुर में शक्तिनहर में नहाने लगे। इस दौरान दोनों लापता हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्‍क्‍यू आपरेशन चलाया। पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही है। साथ ही इसकी सूचना परिजनों को दे दी है।