Please Share
बदरीनाथः बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को बदरीनाथ धाम में सुबह पंच पूजा शुरू हुई। बदरीनाथ में श्री गणेश जी की पूजा के बाद गणेश मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 19 नवंबर को शाम 7.28 मिनट पर बंद होंगे। इस बीच बदरीनाथ धाम में दर्शन को श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
19 को बदरीनाथ मंदिर परिसर में स्थित आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट दोपहर में भोग लगने के बाद विधि-विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। बदरीनाथ गर्भगृह में रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने बदरीनाथ का शृंगार करेंगे।
वहीं मद्महेश्वर के कपाट 22 नवंबर को बंद होंगे। इसके बाद 24 नवम्बर से 26 नवम्बर तक त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेला लगेगा।


