जाति की वजह से आडवाणी की जगह कोविंद बने राष्ट्रपति: गहलोत

Please Share

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आडवाणी का सहारा लेते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, मेरा ऐसा मानना है कि रामनाथ कोविंद को जातीय समीकरण बिठाने के लिए राष्ट्रपति बनाया गया और आडवाणी साहब छूट गए। उन्होंने कहा ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि गुजरात के चुनाव आ रहे थे और वे घबरा चुके थे कि हमारी सरकार गुजरात में नहीं बनने जा रही है।