रूडकी: भीषण आग से दर्जनों दुकाने जलकर राख

Please Share

रुड़की: रुड़की के पिरान कलियर में सोमवार देर रात दर्जनों दुकान जलकर राख हो गईं। आग बुझाने में दमकल विभाग के पसीने छूट गए। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात करीब तीन बजे सॉर्ट सर्किट से फव्वारा चौक पर एक प्रसाद की दुकान में आग लग गई।

प्रसाद की दुकान में लगी आग इतनी भयंकर थी कि उसमें आसपास की ज्वैलरी और खिलौने सहित दर्जनों दुकाने जलकर राख हो गईं। जिसमें लाखों रुपये का समान भी जल गया। आग की सूचना पर लोगों व पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। वरना आग पूरे बाजार में चपेट में ले सकती थी।