Please Share
देहरादून: लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता का जमकर मखौल उड़ा। साथ ही मतदान के दौरान भी विभिन्न जगह निर्वाचन आयोग की गोपनीयता भी भंग करने के मामले सामने आये। वहीँ ऐसे विभिन्न मामलों को चिन्हित कर प्रदेश भर में कुल 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमे पांच भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम भी शामिल हैं।

