मतदान की सेल्फी वालों पर निर्वाचन अधिकारी सख्त, होगी कार्यवाही

Please Share

-रिपोर्टर: राजपाल शर्मा

रूद्रपुर: लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव के लिए जहां एक ओर मतदाओं में उत्साह नजर आ रहा है, वहीं, आचार संहिता की भी खूब धज्जियां उड़ाई जा रही है। मतदान के दौरान कई मतदाता  मतदान की गोपनीयता को भंग कर रहे हैं। जिस पर सख्त अख्तियार अपनाते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज खैरवाल ने बताया कि, जो मतदाता भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन नही करेगा, उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी।

उन्होने कहा कुछ मतदाताओं ने बूथ कम्पाउन्ड के अन्दर प्रतिबन्धित क्षेत्रो की सेल्फी बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर मतदान की गोपनीयता को भंग किया है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।