जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों के काफिले के करीब संदिग्ध धमाका

Please Share

जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में एक संदिग्ध धमाका हुआ है। खबरों के मुताबिक जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर जवाहर टनल के पास कार धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस समय धमाका हुआ उस समय जवानों का काफिला गुजर रहा था। फिलहाल धमाका कैसे हुआ यह स्पष्ट नहीं है। हादसे में हुए नुकसान के संबंध में भी जानकारी नहीं मिली है।