सीमा पर भारतीय सेना ने मार गिराया एक और पाकिस्तानी ड्रोन

Please Share

राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारतीय सेना ने सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। इससे पहले बीकानेर में भी सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था।

शांति का राग अलाप रहे पाकिस्तान ने सीमा पर एक बार फिर नापाक हरकत की है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उसको मुंह की खानी पड़ी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राजस्थान के श्रीगंगानगर सेक्टर के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। बता दें कि एयर स्ट्राइक के बाद से भारतीय सेना ने अब तक तीन पाकिस्तानी ड्रोन्स को सीमा पर घुसपैठ के दौरान मार गिराया।