चिदंबरम का मोदी सरकार पर तंज, बोले: लगता है चोर ने लौटा दिया राफेल का दस्तावेज

Please Share

राफेल से जुड़े दस्तावेज चोरी होने पर अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल के ताजा दावे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। चिंदबरम ने कहा है कि लगता है चोर सरकार को राफेल का दस्तवेज लौटा दिया है।

अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल की ओर से यहा कहा गया था कि राफेल से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी नहीं हुए हैं। अटॉर्नी जनरल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए गए जवाब में उनका मतलब था कि याचिकाकर्ताओं ने फोटो कापी का इस्तेमाल किया।