Please Share
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (24 फरवरी) 53वीं बार अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये देशवासियों को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा, ‘आज का मन की बात कार्यक्रम बेहद खास होगा।’ पुलवामा हमले पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत-माता की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले देश के सभी वीर सपूतों को मैं नमन करता हूं।
यह शहादत, आतंक को समूल नष्ट करने के लिए हमें लगातार प्रेरित करेगी। हमारे संकल्प को और मजबूत करेगी। पीएम मोदी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है।

