मसूरी में लगातार बारिश से खिले किसान के चेहरे

Please Share

मसूरी: पहाड़ो की रानी मसूरी सहित जौनपुर विकासखण्ड में हो रही लगातार बारिश व बर्फवारी से जहाँ  जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। वहीँ बढती ठण्ड ने लोगों का जीना भी दुस्वार कर दिया है। लेकिन फ़रवरी माह में चार बार की झमाझम बारिश और बर्फवारी से किसान काफी खुश हैं। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से जहाँ  फसलो को भरपूर पानी मिला है।  वहीं  गेंहू, जौ, चना, मटर आदि फसलो की अच्छी पैदावार होने की संभावना प्रबल होती दिख रही है। असिंचित भूमि समय पर बारिश से फसल भी तर-बदर हो चुकी है।

वहीँ स्थानीय लोगों का कहना है कि, बारिश और बर्फवारी से जलश्रोत पूरी तरह रिचार्ज हो चुके हैं। जो गर्मियों में फायदेमंद साबित होंगे और कहा कि, बर्फवारी से सेब, आडू आदि की बागवानी को भी इससे फायदा मिलेगा।