जम्मू: कर्फ्यू में कुछ घंटे दी गई ढील, टूजी इंटरनेट सेवा बहाल

Please Share

जम्मू: जम्मू शहर में बुधवार को दोपहर तीन बजे तक कर्फ्यू में ढील देने से लोगों को कुछ राहत मिली है। मंगलवार को भी जम्मू ईस्ट और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पांच दिन के बाद ढील दी गई, जबकि जम्मू साउथ में देर शाम तक ढील दी गई थी। ढील मिलने पर कई बाजार आंशिक तौर पर खुले। लोगों ने जरूरी सामान की खरीदारी की। ढील के बावजूद एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन की ओर से शराब की दुकानों और बार को बंद रखा गया है। वहीं छह दिन से बंद चल रही इंटरनेट सेवा बुधवार दोपहर 12 बजे 2जी स्पीड पर शुरू की गई। पुलवामा हमले के बाद जम्मू में हालात बिगड़ गए थे, जिसके बाद शहर में कर्फ्यू के साथ इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई थी।