Please Share
देहरादून: उत्तराकाशी के शहीद मोहनलाल रतूड़ी का पार्थिव शरीर उनके देहरादून स्थित निवास पर पहुंचते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। रोते बिलखते परिजनों ने शहीद के अंतिम दर्शन किए। शहीद मोहनलाल रतूड़ी CRPF में ASI पद पर तैनात थे। उनकी 3 पुत्रीयां और 2 पुत्र हैं। वहीँ मुख्यमंत्री समेत कई नेता भी शहीद को श्रधांजलि देने पहुंचे। शहीद की अंतिम यात्रा में लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे से आक्रोश व्यक्ति किया।
