VIDEO: बर्फबारी की रिपोर्टिंग करती कश्मीरी बच्ची का वीडियो वायरल, देखिये क्‍यूटनेस..

Please Share

जम्मू-कश्मीर: धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर इन दिनों बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है। घरों, पेड़-पौधों, गाड़ियों और सड़कों पर बर्फ ही बर्फ नजर आ रहा है। कुछ लोग परेशान हैं तो कुछ लोग इस मौसम का आनंद उठा रहे हैं। इस बीच कश्‍मीर की एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मौसम की रिपोर्टिंग करती नजर आ रही है। यकीन मानिए यह वीडियो बेहद क्‍यूट है और अब तक इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

इस वीडियो में एक कश्मीरी लड़की हाथ में लकड़ी के स्केल को माइक की तरह पकड़कर रिपोर्टिंग करती दिखाई दे रही है। वो मौसम रिपोर्टर बनकर बर्फबारी का हाल बयां कर रही है। माइक की जगह लकड़ी के स्केल को पकड़े हुए वो रिपोर्टिंग कर रही है। वो इस रिपोर्टिंग में बता रही है कि किस तरह से कुछ छोटे बच्चे पढ़ाई के बहाने बर्फ के बीच एक टनल बनाकर उसमें छुपे हैं और वो कैमरा पैन करके उन्हें दिखाने की कोशिश करती है। मौसम रिपोर्टर बनी इस लड़की का यह वीडियो आपको मुस्कुराने पर मजबूर कर देगा।

जानकारी के मुताबिक लड़की कश्मीर के शोपियां की है। इस लड़की की स्मार्टनेस और मजेदार रिपोर्रिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। कई ट्विटर यूजर्स ने कमेंट भी किया है कि वो रिपोर्टिंग करते हुए कितनी प्यारी लग रही है। ट्वीटर पर आ रहे कमेंट्स में कई यूजर्स का कहना है कि वो काफी प्रतिभाशाली नजर आ रही है और वो एक अच्छी टीवी पत्रकार बन सकती है।