इस बार शीत कालीन सत्र गैरसैण में- प्रकाश पंत

Please Share

पिथौरागढ़: संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत का कहना है कि उनकी सरकार ने साल में एक बार गैरसैंण में सत्र कराने की बात कही थी। जनता से किये अपने वादे को सरकार पूरा करने जा रही है।

उनका कहना है कि आगामी शीत कालीन सत्र दिसम्बर के महिने में गैरसैंण में होने जा रहा है जिसकी तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।

संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत का कहना है कि शीत कालीन सत्र 5 दिन का होगा जो आगामी 7 दिसम्बर से शुरू होने जा रहा है।

Leave a Reply