देहरादून: शार्ट सर्किट से घर मे लगी आग, समान जलकर राख

Please Share

देहरादून: कोतवाली नगर के अंतर्गत गुरुवार सुबह चन्दन नगर स्थित एक घऱ में आग लग गई। उपरोक्त सूचना पर थाना कोतवाली नगर व फायर सर्विस से पुलिस बल मौके पर पहुँचा। मौके पर दमकल के 02 वाहनों द्वारा कडी मशक्त के बाद काबू पाया गया।

पुलिस द्वारा आस-पास के लोगों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि, सुबह करीब 9 बजे रमेश थापा निवासी चन्दननगर के घर पर आग लग गई। उक्त व्यक्ति डीजे का कार्य करता था, जिसमें मकान के उपर वाले तल पर डीजे का सामान रखा था। जिसमें काफी मात्रा में आग लग गयी। आग से किसी भी प्रकार की जन हानि नही हुयी है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट प्रकाश में आ रहा है।