तो अब नही आएगा ‘द कपिल शर्मा’ शो…?

Please Share

तो अब नही आएगा ‘द कपिल शर्मा’ शो…? 2 Hello Uttarakhand News »

देहरादून: कपिल शर्मा को लेकर काफी समय से कई चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई कपिल से एटीट्यूड दिखाने को लेकर खफा हैं तो कोई कपिल के बोल से नाराज है। उनके खुद के साथ काम करने वाले सहकर्मी जिन्होंने उनका साथ छोड़ दिया है वो मजाकिया तौर पर कहते है, कपिल की कामयाबी उनके सिर चढ़कर बोल रही है।

कपिल की सेलेब्स के साथ शूटिंग बार-बार निरस्त होने पर भी कई सवाल उठे। इन सबके बीच बाजार में कपिल के शो बंद होने की चर्चा भी काफी चल रही थी।

कई कयासो के बाद सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने अब आधिकारिक वक्तव्य जारी कर बताया है कि कपिल काफी समय से बीमार चल रहे हैं। जिसकी वजह से हम दोनों में सहमति बनी है कि एक शॉर्ट ब्रेक ले लिया जाए। जैसे ही कपिल पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे, हम शूटिंग को दोबारा शुरू कर देंगे।

Leave a Reply