Please Share
रुद्रपुर: युवक की पिटाई मामले में पिटाई करने वाले दोनों युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिसकर्मी हरीश के साथ ही उसके साथी मनोज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
जगतपुरा ट्रांजिट कैंप एसओ ने हैलो उत्तराखंड न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि, मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिए गया है। साथ ही पुलिस कर्मी हरीश को निलंबित कर दिया गया है। आईपीसी की धारा 327, 504 व 506 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

