जम्मू कश्मीर के पुंछ में हिमस्खलन, एक जवान शहीद, एक घायल

Please Share

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी सेना की एक चौकी बृहस्पतिवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गई जिससे एक जवान शहीद हो गया जबकि एक जवान घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, यह हिमस्‍खलन पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट सवजियान इलाके में हुआ है। पोस्‍ट सवजियान के केके गाल्‍की में स्थित है जो एलओसी के एकदम करीब है। बताया जा रहा है कि तूफान की चपेट में आ गए थे। दोनों जवान बर्फ के नीचे दबे मिले थे। इसके बाद यहां पर सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च कर दिया गया। लेकिन एक जवान की मौत हो गई। जिस जवान की मौत हुई है वह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का रहने वाला है। वहीं पंजाब के एक जवान को पास के ही आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।