Please Share
बागेश्वर: नगर पालिका अध्यक्ष पद पर धमाकेदार जीत हासिल करने के बाद विजयी निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश खेतवाल ने अपने समर्थकों के साथ शहर भर में जलूस निकाला। नाचते झूमते समर्थकों का ख़ुशी का कोई ठिकाना न था। विजयी जलूस के दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। नव निर्वाचित, अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने अपनी जीत का श्रेय समर्थकों व स्थानीय जनता को देते हुये भरोसा जताने के लिये आभार जताया।
उन्होंने कहा कि, जनता ने राष्ट्रिय दलों बीजेपी, बसपा, कांग्रेस को पीछे छोड़कर एक निर्दलीय प्रत्याशी पर भरोसा जताया, इसके लिये वे हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि, जनता ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें जीत का तोहफा दिया है वे उसे हमेशा याद रखेंगे और शहर के विकास कार्यो के लिये काम करेंगे। साथ ही प्रयास करेंगे कि, प्रदेश भर में बागेश्वर नगर पालिका परिषद को मॉडल पालिका बनाएंगे।
