Please Share
खटीमा: सीमान्त क्षेत्र खटीमा में पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर वाहनों में ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। खटीमा कोतवाली की चकरपुर पुलिस चौकी में इस अभियान के तहत चार ट्रक व एक ट्रेक्टर ट्राली को ओवर लोड के चलते सीज किया गया। साथ ही दर्जनों वाहनों के इस दौरान चालान काटे गए।
वहीँ कोतवाल खटीमा ने बताया कि ओवर लोड के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत खटीमा कोतवाली की चकरपुर पुलिस चौकी में पांच वाहनों को सीज किया गया है। कोतवाली क्षेत्र की अन्य चौकियों में भी ओवर लोड के खिलाफ अभियान जारी है। जो भी यातायात के नियमो का उलंघन करता पाया जाएगा उसके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
