बाबा बर्फानी के दर्शन को जा रहे श्रृद्धालुओं से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 16 की मौत

Please Share

बाबा बर्फानी के दर्शन को जा रहे श्रृद्धालुओं से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 16 की मौत 2 Hello Uttarakhand News »

बाबा बर्फानी के दर्शन को जा रहे श्रृद्धालुओं से भरी एक बस जम्मू -श्रीनगर नेशनल हाइवे पर स्थित रामबन के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें अभी तक 16 यात्रियों की मौत हो चुकी है। खबर लिखे जाने तक 35 लोगों के घायल होने की खबर है।

दुर्घटना का कारण बस का नचलाना बेल्ट के पास फिसलना बताया जा रहा है, जिससे यात्रियों से भरी बस गहरे नाले में जा गिरी। बस हादसा आर्मी कैम्प के समीप ही हुआ जिससे राहत एवं बचाव कार्य जल्दी से किया जा सका।हालाँकि अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी है। गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर भेजा गया है। जबकि अन्य घायलों को पास के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बस संख्या Jk02Y-0594 में 40-42 यात्री थे।

Leave a Reply