Please Share
डोईवाला: लच्छीवाला मणि माई मंदिर के पास गुरूवार को एक सिटी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दरअसल, सिटी बस संख्या UA07M -0525 मणि पाई के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान बस में सवार लोगों को चोटें आई है। जबकि बस चालक व परिचालक को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक बस ओवरलोड होने के साथ ही आगे नंबर लगाने के चक्कर में तेज गति से जा रही थी। ओवर स्पीड की वजह से गाड़ी गड्ढे में गिर गई। गाड़ी देहरादून से डोईवाला जा रही थी।
वहीं घटना की जानकारी मिलते पुलिस बल मेक पर घटनास्थल पर पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने सभी घायलों को 108 की सेवा से हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट में भर्ती करवाया गया है।

