बीजेपी सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों पर बरसाई कृपा…

Please Share

देहरादून: सूबे की डबल इंजन सरकार ने अपनी असीम कृपा पांच आईएएस अफसरों पर बरसाई हैं। पांचों आईएएस अधिकारियों को समय से पूर्व सचिव पद पर पदोन्नति दी गई है।

आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली, राधिका झा, विजय ढौंढ़ियाल, नीतेश झा और सैंथिल पांडियन को ग्रेड-पे दस हजार में प्रोन्नत किया गया है। ये पांचो अधिकारी प्रभारी सचिव पद पर तैनात थे।

आपको बता दे कि 16 साल पूरे होने पर ही सचिव पद पर प्रोन्नति मिलती है। लेकिन शासन ने नियम विरुद्ध सभी पांच आईएएस आधिकारियों को प्रोन्नत किया है। सभी अधिकारी 2002 बेच के है और इनकी पदोन्नति एक जनवरी 2018 को ड्यू है लेकिन 4 माह पहले ही इन पांच अधिकारियों को सचिव पद पर सरकार की मेहरबानी के चलते प्रमोशन दे दिया गया हैं।

Leave a Reply