लड़की से छेड़छाड़ मामलाः 7 मनचले गिरफ्तार

Please Share
लड़की से छेड़छाड़ मामलाः 7 मनचले गिरफ्तार 2 Hello Uttarakhand News »

देहरादून: कल रात चंबा में लड़की से छेड़छाड़ मामले में टिहरी पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के तहत सातों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीओ टिहरी ने हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए बताया कि कल देर रात सात लड़कों ने एक युवती से छेड़छाड़ की। जिसका विरोध आस-पास मौजूद लोगों ने किया तो, मामला देखते ही देखते बढ़ गया और दोनों पक्षों में हाथा-पाई हो गई। जिससे वहां मौजूद पुलिस सातों लड़कों को थाने ले आई। जिसके बाद उन पर 253 और 252 धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों में 4 नाई का काम करते हैं, दो ठेकेदार के बेटे हैं और एक मिस्त्री है।

Leave a Reply