दून शहर के बीचों बीच बाइक सवार के ऊपर गिरा पेड़

Please Share

ब्रेकिंग न्यूज़ (हरीश शर्मा )

देहरादून: बुधवार को राजधानी दून के सुभाष रोड पर अचानक एक भारी भरकम पेड़ गिर गया। इस पेड़ की चपेट में एक बाइक सवार व्यक्ति आ गया, जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति को 108 की सहायता से अस्पताल पहुँचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दून हॉस्पिटल से चंद दूरी पर हुई इस घटना स्थल तक पहुँचने में एम्बुलेंस को आधा घंटे से भी अधिक का समय लगा। फिलहाल घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है।

वहीँ सड़क के बीचों बीच इस भारी भरकम पेड़ के गिरने से दोनों वाहनों की आवाजाही बाधित है और पुलिस द्वारा सड़क से पेड़ को हटाया जा रहा है।