Please Share
देहरादून: आज देश भर में रक्षाबंधन का त्यौहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह बहने, भाइयों को रक्षाशूत्र बांध रही हैं। सामान्यता तौर पर रक्षाबंधन पर रक्षासूत्र बांध बहन, भाई से उसकी रक्षा का वचन लेती है, लेकिन दून यातायात पुलिस के निर्देशन में यातायात कार्यालय में बहनों ने राखी के साथ भाइयों को हेलमेट देकर एक अनूठा सन्देश देने की कोशिश की है।
यहाँ रक्षाबंधन के अवसर पर वाहन कम्पनी विशेष द्वारा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत बहनों के द्वारा अपने भाईयों की कलाई में राखी के साथ-साथ दुपहिया वाहन चलाते समय सिर पर सुरक्षात्मक हैलमेट का प्रयोग हेतु हैलमेट प्रदान किये गये। ताकि किसी भी दुर्घटना के समय भाई भी सुरक्षित रहें।

