Please Share
-कृष्णपाल रावत
थत्यूड़: नगुन-सुवाखोली मोटरमार्ग पर चिन्यालीसौड़ से देहरादून जा रही एक मारूति कार में अलमस के पास अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार से धुएं का गुबार फूट पड़ा, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे। आग के विकराल रूप व धुएं के गुबार को देखकर सभी कार को छोड़कर भाग खड़े हुए जिससे उनकी जान बच गई। वहीं उनके बाहर निकलते ही कार धू-धू कर जलने जलने लगी।
हालांकि लोगों ने मिलकर कार पर मिट्टी फ़ेंककर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बेकाबू हो चुकी आग न बुझ सकी और कार जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थत्यूड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

