Please Share
हरिद्वार: पिछले कई दिनों से गायब दलित नाबालिग को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया। पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को बहादराबाद क्षेत्र से बरामद किया है। साथ ही अपहरण के आरोपी जव्वाद पुत्र शमशेर अली निवासी बहादरपुरजट को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बरामद लड़की को मेडिकल के लिए भेजा है।
बता दें कि 3 अगस्त को गांव के एक निवासी ने थाने में अपनी नाबालिग़ बेटी के अपहरण किये जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं मामला दो समुदाय से जुड़े होने के कारण लोगों में मामले को लेकर भारी रोष था। किशोरी की शीघ्र बरामदगी और युवक की गिरफ़्तारी हेतु अलग-अलग टीमें भी गठित की गई थी साथ ही कर युवक के सम्भावित ठिकानों मैं छापेमारी की गई थी।

