एनएच-74 मामला: दो आईएएस के खिलाफ होगी एसआईटी जांच

Please Share

देहरादून: एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि एनएच-74 घोटाले मामले में दो आईएएस अधिकारियों डाॅ.पंकज कुमार पांडे और चंद्रेश कुमार यादव के नाम सामने आ रहे हैं। दोनों ही जिले के पूर्व डीएम रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी चाहे जो भी हो। अगर गलत किया होगा तो कार्रवाई की जाएगी। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।
आपको बता दें कि इस मामले में पहले की पीसीएस अधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है। कुछ अधिकारी सलाखों के पीछे हैं, जबकि कुछ पर अब भी जांच चल रही है। अब घोटाले की आंच आईएएस अधिकारियों तक पंहुच गई है। दोनों के खिलाफ एसआईटी जांच की जाएगी।