Please Share
हरिद्वार: जनपद की कनखल पुलिस को आज उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। दरअसल, गुरूवार को कनखल पुलिस सूचना मिली कि एक आदमी कांवडियों का रूप धारण कर स्मैक बेचकर जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए एक दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्मैक बेचने वाले एक हिस्ट्रीशीटर को करीब 5 ग्राम स्मैक और एक लाख आठ हजार पांच सौ रूपये के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गये अभियुक्त की पहचान भोला पुत्र किशन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किये गये युवक पर पहले से 23 मामले दर्ज हैं और वो 1997 से हिस्ट्रीशीटर भी है।

