Please Share
देहरादून: जन संघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के अध्यक्ष अजय भट्ट सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि जन संघ की स्थापना करने के उद्देश्य पर आज बीजेपी निरंतर आगे बढ़ती जा रही है। साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में राज्य के यूएस नगर जनपद को मिले सम्मान पर ख़ुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार की विकास पर सोच उजागर हुई है, जिसमें सरकार जनहित की नीतियों पर कार्य करने के साथ ही युवाओं को रोजगार प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
