Please Share
देहरादून: देहरादून के एक स्कूल में प्रिंसिपल व अध्यापिका के बीच जमकर चप्पलें चली। एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे दिख रहा है कि, सहसपुर ब्लॉक के आदर्श विद्यालय तेलपुरा में अध्यापिका और शिक्षक के बीच जमकर कहासुनी हो रही है और बाकायदा जूते चप्पलों से लड़ाई हो रही है।
यह सहसपुर ब्लॉक के एटक फार्म में एक जूनियर हाईस्कूल है। इस पूरी घटना को एक अन्य महिला द्वारा बनाया गया है। इस वीडियो में एक अध्यापिका अपने प्रिंसिपल से ही सिर्फ इसलिए लड़ पड़ी कि प्रिंसिपल ने दूसरी अध्यापिका को अपनी गाड़ी में बिठाया था। अध्यापिका का कहना था कि इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं विडियो के अंत में प्रिंसिपल बेहोश होकर अपनी कुर्सी से नीचे गिर जाते हैं।
